बालकुंज अधिकारियों ने फरार लड़कियों को बरामद कर परिजनों को सौंपा

Edited By Deepak Paul, Updated: 27 Sep, 2018 12:50 PM

balakun officials recovered the missing girls

बालकुंज प्रशासन के प्रयास से फरार हुई 2 लड़कियों को लगभग सुबह 3 बजे उनके ठिकानों से बरामद कर लिया है। यह लड़कियों आगे भागने की फिराक में थी। बालकुंज प्रशासन ने लड़कियों की जिला बाल कल्याण व परिजनों से काऊंसिलिंग करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया।

छछरौली(सुमित अोबरॉय): बालकुंज प्रशासन के प्रयास से फरार हुई 2 लड़कियों को लगभग सुबह 3 बजे उनके ठिकानों से बरामद कर लिया है। यह लड़कियों आगे भागने की फिराक में थी। बालकुंज प्रशासन ने लड़कियों की जिला बाल कल्याण व परिजनों से काऊंसिलिंग करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। 
PunjabKesari
ज्ञात हो कि मंगलवार को फरार हुई छछरौली बालकुंज से 2 नाबालिग लड़कियां फरार हो गई थी। बालकुंज प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली तो प्रशासन में हड़कंप मंच गया था। फरार हुई लड़कियों की सभी जगह तलाश की गई लेकिन लड़कियां न मिलने पर बालकुंज अधिकारियों की तरफ से टीम बनाई गई जिसमें सुपरिंटेंडेंट मोना चौहान, सुखविंद्र सिंह व अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई। रात को ही टीम ने यमुनानगर के कीॢत नगर में रह रही लड़की के घर पर पहुंचकर उसके परिजनों से बात की तो परिजनों ने बताया कि वह अपनी मासी के पास लुधियाना में गई हैं जहां से उसको रात को ही बरामद कर लिया गया।

वहीं दूसरी लड़की जोकि नारायाणगढ़ की रहने वाली है को भी गुप्त सूचना के आधार पर उसे बरामद कर बालकुंज प्रशासन दोनों लड़कियों को छछरौली वापस ले आया। सुपरिंटैंडैंट मोना चौहान का कहना है कि लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिजनों के साथ रहना चाहती है इसलिए उन्हें बालकुंज से मुक्त किया जाए। दोनों लड़कियों को जिला बाल कल्याण अधिकारी व अन्य प्रशासन की मौजूदगी में परिजनों को सौंप दिया।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!