Edited By Shivam, Updated: 27 Sep, 2019 07:00 PM
पंचकूला के गांव रत्तेवाली व आसपास के क्षेत्रों में किसानों के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। जहां नामी-गिरामी बीज कंपनी ने हाइब्रिड बीज के नाम पर किसानों के साथ किया बड़ा धोखा।
पंचकूला(उमंग): पंचकूला के गांव रत्तेवाली व आसपास के क्षेत्रों में किसानों के साथ धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। जहां नामी-गिरामी बीज कंपनी ने हाइब्रिड बीज के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों को खराब बीज दे दिए गए। इसके कारण करीब 50 एकड़ की फसल खराब हो गर्ई। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है।
वहीं हरियाणा कृषि विभाग ने मामले में जांच व सर्वे के आदेश दे दिए हैं। हाइब्रिड बीज के नाम पर किसानों को धान के खराब बीज दे दिए गए। वहीं जीरी की फसल में केवल 10 फीसदी दाना होने से किसानों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कृषि विभाग के उपकृषि निदेशक डॉ वजीर सिंह ने कहा कि खराब फसल पर सर्वे व जांच आदेश दे दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।