‘कांग्रेस की हालत हुए बद से बदतर, प्रत्याशी मैदान छोड़कर रहे हैं भाग’ (VIDEO)

Edited By kamal, Updated: 20 Apr, 2019 09:19 PM

इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि आज कांग्रेस की हालत बद से बदतर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): इनेलो नेता अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत बद से बदतर हैं और कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। वहीं जनता भाजपा के प्रत्याशियों का विरोध कर रही है। अभय ने कहा कि भाजपा सभी दस लोकसभा सीट जीतने का दावा करती है, लेकिन हालत यह है कि जहां भी भाजपा प्रत्याशी जाते हैं जनता उनका विरोध कर रही है और भाजपा प्रत्याशियों को काले झंडे दिखाए जा रहे हैं।

PunjabKesari, Inld, Congress, Bjp, Lok Sabha, Election

वहीं प्रदेश में महागठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग कल तक ओम प्रकाश चौटाला और अजय चौटाला को जेल भिजवाने के लिए कांग्रेस को दोषी मानते थे। वे लोग कांग्रेस के साथ चुनावी महागठबंधन करने के लिए कांग्रेस के दरवाजे पर नाक रगड़ रहे हैं। अभय ने बताया कि गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा भी रविवार को कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम से कई कार्यकर्ता टिकट लेने के इच्छुक हैं लेकिन समीकरणों को देखते हुए प्रत्याशी का अंतिम फैसला पार्टी प्रमुख ओपी चौटाला ही करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!