Edited By Rakhi Yadav, Updated: 24 May, 2018 01:15 PM
सीएम सिटी करनाल में जहां एक और टेक्नोलॉजी से विकास की बात की जाती है। वही दूसरी और देखने को मिलता है कि कई ऐसी चीज़ें है जो इंसान का काम बहुत आसान कर देती है। लेकिन जागरूकता न होने के कारण ......
करनाल(विकास मेहला): सीएम सिटी करनाल में जहां एक और टेक्नोलॉजी से विकास की बात की जाती है। वही दूसरी और देखने को मिलता है कि कई ऐसी चीज़ें है जो इंसान का काम बहुत आसान कर देती है। लेकिन जागरूकता न होने के कारण हमें उन चीजों की असली अहमियत पता नहीं लग पाती।
हम बात कर रहे है सोलर पैनल की, जहां करनाल शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद भी लोग स्मार्ट नही बन पाएं। वहीं, दूसरी और सड़क किनारे कुछ लोग ऐसे भी है जो शायद स्मार्ट सिटी का मतलब न समझते हो लेकिन स्मार्ट बनना उनको बखूबी आता है।
यहां बाबा जो चलने फिरने में असमर्थ है और उनके पास बिजली का कोई साधन नही है। तो उन्होंने पैसे जोड़कर खुद एक सोलर पैनल लिया और आज उसका भरपूर फायदा उठा रहे है। बुजुर्ग सोलर पैनल से पंखे की हवा खाते है और तो और मोबाइल भी चार्ज करते है और अगर कभी मन किया तो राम भजन सुनने के लिए टेप रिकॉर्डर भी सुन लेते है।
बुजुर्ग तीन साल से सोलर पैनल का इस्तेमाल कर रहे है। एक दुर्घटना में उनका पाँव काटने के कारण वो चलने फिरने में असमर्थ हो गए थे। जिसके बाद से ही उन्होंने अपनी व्हीलचेयर को ही घर बना लिया है और उसके ऊपर पैसे जोड़कर सोलर पैनल भी लगवा लिया।