Edited By Rakhi Yadav, Updated: 28 May, 2018 02:24 PM
पलवल पुलिस ने शहर में रात के समय अपने आटों में सवारियों को बिठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर उनके साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का भांडाफोड किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 फोन, 2500 रुपए नकद.....
पलवल(दिनेश कुमार): पलवल पुलिस ने शहर में रात के समय अपने आटों में सवारियों को बिठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर उनके साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का भांडाफोड किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 फोन, 2500 रुपए नकद और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ये बदमाश पिछले कई वर्षों से चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते आ रहे है। कई बार ये पुलिस की पकड़ में भी आए लेकिन कम उम्र को देखते हुए इन्हें चेतावनी देकर छोड़ा जाता रहा। पकडे आरोपियों में दो आरोपी आरिफ और राशिद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तथा दो आरोपी अब्दुल रहमान और शाद मोहम्मद अज्जी कॉलोनी पलवल के रहने वाले है।
पुलिस के अनुसार अभी इन आरोपियों ने दो वारदातों को कबूला है। पुलिस को उम्मीद है कि इन्हें रिमांड पर लेकर कई बड़ी वारदातों का खुलासा हो सकता है। ये गिरोह शहर में देर रात ऑटो में सवारियों को बिठाते थे और मौका देखकर उनके साथ लूट-पाट करते थे।