सो रहे अपने ही परिवार पर किया हमला, 1 की मौत

Edited By Isha, Updated: 10 Nov, 2019 10:45 AM

attacked on his own family while sleeping 1 dead

शम्भू के साथ लगती पंजाब सीमा पर स्थित गांव तेपला में सो रहे परिवार पर तेजधार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने परिवार के अन्य घायलों को इलाज के लिए शहर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, ज

अम्बाला शहर: शम्भू के साथ लगती पंजाब सीमा पर स्थित गांव तेपला में सो रहे परिवार पर तेजधार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने परिवार के अन्य घायलों को इलाज के लिए शहर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टर द्वारा घायलों की जांच कर बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए  चंडीगढ़- 32 रैफर कर दिया। वहीं, मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। 

तेपला निवासी हजिन्द्र (42) मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार रात को उसका अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते हजिन्द्र ने रात को घर में सो रही पत्नी कुलविंद्र कौर (40), बेटी अंशिका (12), बेटा जसदीप (9), छोटी बेटी वंशिका (6) व नायब कौर पर तेजधारा हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय निवासी उन्हें इलाज के लिए शहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन नायब कौर की मौत हो चुकी थी। 

सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना के बाद से ही हरजिन्द्र लापता है। पुलिस द्वारा मामले के हर पहलू से जांच की जाएगी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!