Edited By vinod kumar, Updated: 20 Apr, 2020 05:23 PM
कोरोना वायरस के चलते पैरोल पर आए कैदी पर करीब आधा दर्जन महिला व पुरूषों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मामला हरियाणा के अंबाला में सामने आया। इस हमले में कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उस पर चाकू और गंडासियों से वार किया गया था।
अंबाला(अमन कपूर): कोरोना वायरस के चलते पैरोल पर आए कैदी पर करीब आधा दर्जन महिला व पुरूषों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मामला हरियाणा के अंबाला में सामने आया। इस हमले में कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उस पर चाकू और गंडासियों से वार किया गया था।
लहूलुहान हालत में उसे छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गुरमेज सिंह अपने बड़े भाई की हत्या के मामले में 20 साल की सजा कटा रहा था। कोरोना वायरस फैलने के चलते उसे कुछ दिन पहले पैरोल पर छोड़ा गया था। सोमवार दोपहर गुरमेज सब्जी लेने के लिए बाहर आया तो उस पर हमला हो गया। अंबाला पुलिस मामले की जांच में जुटी है।