रिश्वत लेने के आरोप में तीन महीने से फरार चल रहा RTA का सहायक सचिव, गिरफ्तार(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 09 Nov, 2019 12:11 PM

जब्त की गई बस को छोडऩे की एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोपी आर.टी.ए. कार्यालय के सहायक सचिव जिले सिंह यादव को पानीपत और जींद की विजीलैंस टीम ने शुक्रवार शाम को जींद आर.टी.ए. कार्यालय.........

जींद (राठी) : जब्त की गई बस को छोडऩे की एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोपी आर.टी.ए. कार्यालय के सहायक सचिव जिले सिंह यादव को पानीपत और जींद की विजीलैंस टीम ने शुक्रवार शाम को जींद आर.टी.ए. कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। सहायक सचिव पिछले 3 महीनों से फरार चल रहा था। शुक्रवार को पानीपत और जींद विजीलैंस टीम ने संयुक्त रूप से सहायक सचिव को आर.टी.ए. कार्यालय से काबू कर लिया।

गौरतलब है कि 9 अगस्त को आर.टी.ए. सहायक जिले सिंह ने उसकी बस को पकड़कर जब्त कर दिया था। बस पर 4 हजार रुपए जुर्माना किया गया था। आर.टी.ए. सहायक जिले सिंह यादव जुर्माना राशि नहीं भरवा रहा है और बस छोडऩे की एवज में 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। यह राशि अपने दलाल कृष्णा कालोनी के यशपाल के पास देने की बात कह रहा है। शिकायत के आधार पर स्टेट विजीलैंस ब्यूरो ने संज्ञान लेते हुए छापामार दल का गठन किया था। इसकी कमान पानीपत स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के इंस्पैक्टर पूर्ण सिंह को सौंपी गई थी।

ब्यूरो की टीम ने ब्यूरो ने यशपाल को काबू कर लिया था और उसके कब्जे से 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि बरामद कर ली थी। बस मालिक आनंद की शिकायत पर स्टेट विजीलैंस ब्यूरो ने आर.टी.ए. सहायक जिले सिंह तथा उसके दलाल यशपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पानीपत विजीलैंस टीम के इंस्पैक्टर पूर्ण सिंह ने बताया कि 50 हजार की रिश्वत लेने के मामले में आरोपी सहायक सचिव आर.टी.ए. जिले सिंह फरार चल रहा है। इससे पहले सहायक सचिव दलाल यशपाल को टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को पानीपत और जींद की विजीलैंस की टीम ने संयुक्त रूप से आर.टी.ए. कार्यालय जींद से ही आरोपी सहायक सचिव जिले सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!