हरियाणा में भाजपा सरकार ने कोई वायदा पूरा किया ही नहीं: तंवर

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 06 May, 2018 09:20 AM

ashok tanwar target bjp government

हरियाणा प्रदेश में अशोक तंवर ने व्यायामशालाओं के खुलने पर कहा की हरियाणा में सरकार ने कोई वायदा पूरा किया ही नहीं है। जो थोड़ा बहुत किया है वह केवल प्रतीकात्मक काम कर खाना पूर्ति ही की है। सरकार के लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं। तीन सालों में केवल लूट...

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा प्रदेश में अशोक तंवर ने व्यायामशालाओं के खुलने पर कहा की हरियाणा में सरकार ने कोई वायदा पूरा किया ही नहीं है। जो थोड़ा बहुत किया है वह केवल प्रतीकात्मक काम कर खाना पूर्ति ही की है। सरकार के लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं। तीन सालों में केवल लूट खसोट की है। भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है।अशोक तंवर यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

तंवर ने कहा कि यह भ्रष्टाचार का पैसा कहां गया है सरकार बताए। व्यायामशालाओं की संख्या भी कम की गई, अब कह रहे हैं कि संघ की शाखाएं भी लगाएंगे। यह गलत व अनुचित है इसलिए लोगों व सरपंचों ने बहिष्कार भी किया है। तंवर ने मुख्यमंत्री द्वारा खुद की तुलना अंबेडकर से करने पर कहा कि वह उनके नजदीक भी नहीं हैं। जिन्होंने देश का सविंधान बनाया हो, हर वर्ग को उसके अधिकार दिए हों, जिनमे पुरुष, महिला ल युवा वर्ग शामिल हैं। जिसमे बंधुत्व, समानता, स्वतंत्रता का अधिकार सब को दिए उनसे किसी भी व्यक्ति की तुलना गलत है। जिस सरकार के राज में अस्पताल में डॉक्टर शराब के नशे में जनता का इलाज कर रहे हैं, यह चिंतनीय पहलु है।

अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा देश को पीछे धकेलना चाहती है। भाजपा के नेता लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रहे हैं। भाजपा नेता अपना उल्लू सीधा करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं पर झूठे मुकद्दमों का सहारा लेकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता भाजपा नेताओं के सपने कभी भी पूरे नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने प्रदेश को विकास के मामले में 20 साल पीछे धकेल दिया है। सरकार केवल गाय और गीता के नाम पर राजनीति करने में लगी हुई है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। कांग्रेस की बढ़ रही लोकप्रियता से भाजपा और इनेलो में खलबली मची है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!