Edited By Shivam, Updated: 29 Apr, 2019 05:12 PM
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक तंवर ने भाजपा और इनेलो पर एक साथ आक्रामक होते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है, भाजपा के नेताओं में बौखलाहट देखने को मिल रही है और भाजपा के नेता आपा खो रहे...
सिरसा (सतनाम सिंह): कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक तंवर ने भाजपा और इनेलो पर एक साथ आक्रामक होते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है, भाजपा के नेताओं में बौखलाहट देखने को मिल रही है और भाजपा के नेता आपा खो रहे हैं। वहीं इनेलो नेता अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा तंवर ने कहा कि अभय चौटाला को पता है कि इनैलो की हार पक्की है जो लोग इस तरह की बात कर रहे हैं, 12 मई के बाद उनकी बोलती बंद हो जाएगी।
तंवर ने यहां बताया कि हरियाणा में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह सहित अनेक केंद्रीय नेतृत्व वाले कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक जनसभाएं और रैलियां करेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित अनेक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व तोड़ निकालेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस चुनाव के लिए मजबूत है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में आंधी से ज्यादा तूफान चल रहा है।
तंवर ने कहा कि कल सीएम मनोहर लाल के दौरे के दौरान भाजपा के 12 पार्षद भाजपा छोड़ गए हैं, हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 5 सालों में जनता के मुद्दों को उठाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं जिससे कांग्रेस को जरूर फायदा मिलेगा।
उन्होंने अभय चौटाला पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में जितना समय उन्होंने सिरसा लोकसभा क्षेत्र में बिताया है, उतना समय अभय चौटाला के परिवार ने नहीं बिताया होगा। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला को पता है कि इनैलो की हार पक्की है जो लोग इस तरह की बात कर रहे है 12 मई के बाद उनकी बोलती बंद हो जाएगी।