भाजपा का घोषणा पत्र जुमलों की बरसात व झूठ का पत्र : तंवर

Edited By Shivam, Updated: 09 Apr, 2019 11:15 AM

ashok tanwar commented on bjp

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को संकल्प पत्र की बजाय जुमलों की बरसात और झूठ का पत्र बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ लूट का पर्याय बनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को भाजपा ने अपने घोषणा...

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को संकल्प पत्र की बजाय जुमलों की बरसात और झूठ का पत्र बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ लूट का पर्याय बनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में मान लिया कि इसका जबरन पंजीकरण एक घोटाला था। 

कांग्रेस के दबाव में अब भाजपा को घोषणा पत्र में जबरन की बजाय स्वैच्छिक पंजीकरण की पलटी मारनी पड़ी है।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर बार-बार देश की आस्था से खिलवाड़ करने का काम किया। देश की जनता अब तय कर चुकी है कि भाजपा की नीयत काठ की हांडी बन चुकी है। भाजपा ने घोषणा पत्र में धारा 370 व 35ए हटाने के मुद्दों को दोबारा शामिल कर देशवासियों को गुमराह करने का काम किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!