अशोक अरोड़ा ही रहेंगे इनेलो पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष, रविंद्र सांगवान युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

Edited By Shivam, Updated: 27 Jul, 2018 08:11 PM

ashok arora will the inld party state president

इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला व डॉ. अजय सिंह चौटाला सहित पार्टी विधायकों, नेताओं व प्रमुख पदाधिकारियों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद पार्टी संगठन को और ज्यादा मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए...

चंडीगढ़(धरणी): इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला व डॉ. अजय सिंह चौटाला सहित पार्टी विधायकों, नेताओं व प्रमुख पदाधिकारियों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद पार्टी संगठन को और ज्यादा मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर पदाधिकारियों में फेरबदल किया है। इनेलो सुप्रीमो ने अशोक अरोड़ा को पुन: इनेलो पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इनेलो सुप्रीमो द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी को जिला पंचकूला, शीशपाल जंधेड़ी को अम्बाला, कुलदीप सिंह लुबाणा को कुरुक्षेत्र, कंवल पाल शर्मा को कैथल, कृष्ण राठी को जींद, पदम जैन को सिरसा, बलविंदर सिंह कैरों को फतेहाबाद, सुनील लाम्बा को भिवानी, राजेंद्र सिंह लितानी को हिसार, सतबीर यादव को महेंद्रगढ़, किशोर यादव को गुरुग्राम, देवेंद्र चौहान को फरीदाबाद, सतीश नांदल को रोहतक, राकेश जाखड़ को झज्जर, पदम दहिया को सोनीपत, सुरेश काला को पानीपत, यशवीर राणा को करनाल, दलमीरा सैनी को यमुनानगर, पूर्व चेयरमैन बद्रुद्दीन को मेवात, अजीत सिंह बॉबी को पलवल, डॉ. राजपाल यादव को रेवाड़ी व नरेश द्वारका को जिला दादरी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इनेलो सुप्रीमो ने रविंद्र सांगवान को इनेलो युवा प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों में अम्बाला का अमरेंद्र सिंह सौंटा, यमुनानगर का विक्रम हड़तान, कुरुक्षेत्र का सुनील राणा, करनाल का भीम सिंह मढहान, पानीपत का नवीन नैन, कैथल का अनिल गुज्र्जर क्योडक़, सोनीपत का कुणाल गहलावत, जींद का अनुराग खटकड़, दादरी का नितिन झांगू, भिवानी का मनोज यादव, हिसार का अमित बुरा, फतेहाबाद का अजय संधू, सिरसा का अजायब ओला, महेंद्रगढ़ का रविंद्र गागडवास, रेवाड़ी का विजय भूरथला, गुरुग्राम का सतीश राघव, मेवात का हितेश देशवाल, पलवल का विनोद भारद्वाज, फरीदाबाद का अरविंद भारद्वाज व झज्जर का उपेंंद्र कादियान को युवा जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!