सांसद सैनी की नई पार्टी का गठन भाजपा की चाल: अशोक अरोड़ा

Edited By Shivam, Updated: 03 Sep, 2018 05:11 PM

ashok arora saying about saini new party

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा का कहना है कि सांसद राजकुमार सैनी द्वारा नई पार्टी का गठन करना, यह भाजपा की एकमात्र चाल है। यह वोटरों को डिवाईड होने से बचाने के लिए किया गया है। अरोड़ा ने कहा कि यदि ऐसा नहीं है तो सांसद सैनी अपना इस्तीफा दें या फिर...

कुरूक्षेत्र (रणदीप रोड़): इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा का कहना है कि सांसद राजकुमार सैनी द्वारा नई पार्टी का गठन करना, यह भाजपा की एकमात्र चाल है। यह वोटरों को डिवाईड होने से बचाने के लिए किया गया है। अरोड़ा ने कहा कि यदि ऐसा नहीं है तो सांसद सैनी अपना इस्तीफा दें या फिर भाजपा उनको पार्टी से बाहर करे। यह बातें अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र गुरुद्वारा चौक पर इनेलो द्वारा केंद्र सरकार का पुतला फूंके जाने के दौरान कही। दरअसल, मंहगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों की बेतहाशा वृद्धि पर रोष स्वरूप इनेलो ने नारेबाजी की और केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।

वहीं अशोक अरोड़ा ने हुड्डा पर एफआईआर के मामले पर कहा कि हुड्डा और राबर्ट वाड्रा के खिलाफ मामला देरी से दर्ज हुआ है। उन्होंने इस मामले पर कार्रवाई के लिए कई बार आवाज उठाई थी। लेकिन अब सरकार ने इस मामले को इसलिए उठाया है क्योंकि भाजपा राफेल मामले में फंसती जा रही है और तेल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में लोगों का ध्यान बांटने के लिए यह अब किया गया। उन्होंने कहा कि जो कार्रवाई अब हुई है वह 4 साल पहले होनी चाहिए थी।

अशोक अरोड़ा ने प्रदेश के कर्मचारियों की हालत पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने दमनकारी नीति अपनाई हुई है। उन्होंने कहा कि जब रोडवेज के कर्मचारियों ने जब  निजीकरण के विरोध में हड़ताल की तो उन पर एस्मा लगाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार दमनकारी नीति छोड़कर कर्मचारियों से बात करें और उनके समस्याओं का हल करे।

सांसद सैनी की रैली में पहुंचे बॉलीवुड कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव, दिया समर्थन

हुड्डा व रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मामला दर्ज होने पर गरमाई हरियाणा की राजनीति

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!