Edited By kamal, Updated: 22 Apr, 2019 03:12 PM
रोहतक लोकसभा सीट को विशेष मानेत हुए भाजपा ने अरविंद शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी...
रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक लोकसभा सीट को विशेष मानेत हुए भाजपा ने अरविंद शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। इसी कड़ में अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर के साथ सचिवालय पहुंच कर अपना नामाकंन दाखिल करवाया।
वहीं इस मुख्यमंत्री मनोहर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि फरीदाबाद की सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी बदलना ही कांग्रेस की प्रदेश में स्थिति बयान करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा सीट बीजेपी के लिए विशेष है और इस सीट को जीताने के लिए उनकी विशेष नजर रहेगी।