कांग्रेस में वही लोग बचेंगे, जिनके मुंह खून लगा है: अरविंद शर्मा

Edited By Shivam, Updated: 26 May, 2019 06:31 PM

arvind sharma commented on congress

लोकसभा सीट रोहतक पर चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कोसली विधानसभा क्षेत्र में लोगों का धन्यवाद करने पहुंचे उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। यहां शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब सिर्फ कांग्रेस में वही लोग...

कोसली (मोहिंदर भारती): लोकसभा सीट रोहतक पर चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कोसली विधानसभा क्षेत्र में लोगों का धन्यवाद करने पहुंचे उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। यहां शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब सिर्फ कांग्रेस में वही लोग बचेंगे, जिनके मुंह खून लगा हुआ है, क्योंकि उनकी सोच है कि कांग्रेस की सरकार आएगी और फिर से खूब गुलछर्रे उड़ाएंगे। 

शर्मा ने कहा कि केंद्र में मोदी और सूबे में खट्टर का मजबूत नेतृत्व रहा जिसकी बदौलत फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो सम्मान मुझे दिया है उसका मैं पूरी निष्ठा से पालन करूंगा। हरियाणा में विधानसभा चुनावों में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ आएगी। 

गौरतलब है कि लोकसभा 2019 के चुनावों में भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। रोहतक लोकसभा सीट पर पिछले 15 वर्षों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र हुड्डा का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार मोदी की सुनामी के चलते हुड्डा का किला भी भाजपा के अरविंद शर्मा ने ध्वस्त कर जीत हासिल की है।

आज नव निर्वाचित सांसद अरविंद शर्मा लोगों का धन्यवाद करने लोकसभा की कोसली विधानसभा में पहुंचे, जहां लोगों ने उनका जोशीले नारों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ कोसली विधायक विक्रम सिंह यादव व रोहतक लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!