Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Mar, 2018 02:35 PM
हरियाणा में नहीं लड़कियों से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। टोहाना में पिस्तौल के बल पर एक नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। इस मामले में महिला थाना में पोस्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे...
टोहाना(सुशील सिंगला): हरियाणा में नहीं लड़कियों से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। टोहाना में पिस्तौल के बल पर एक नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। इस मामले में महिला थाना में पोस्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर 1 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान पिस्तौल बरामद करेगी।महिला पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लड़की का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। आरोपी नशे का सेवन करता है जो उसने पूछताछ में कबूल किया है।
जानकारी देते हुए डीएसपी जोगिन्द्र शर्मा ने बताया कि दी गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पिस्तौल की नोक पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी। आरोपी पास के गांव का रहने वाला है तथा नशे का आदी है। वह सभी प्रकार के नशे करता है।