हरियाणा के इस जिला में नहीं थम रहा काेराेना का कहर, एक और मामला आया सामने

Edited By vinod kumar, Updated: 26 Apr, 2020 03:02 PM

another corona positive case surfaced in sonipat

सोनीपत जिले में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजो की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज सुबह सोनीपत के अहमदपुर गांव का रहने वाला शख्स काेराेना पॉजिटिव मिला है। ये शख्स दिल्ली की सब्ज़ी मंडी में आढ़ती का काम करता था, इसे 24 अप्रैल को भर्ती किया गया था।

साेनीपत(पवन): सोनीपत जिले में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजो की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आज सुबह सोनीपत के अहमदपुर गांव का रहने वाला शख्स काेराेना पॉजिटिव मिला है। ये शख्स दिल्ली की सब्ज़ी मंडी में आढ़ती का काम करता था, इसे 24 अप्रैल को भर्ती किया गया था। 

सोनीपत में करोना रोकथाम अभियान के नोडल अधिकारी डॉक्टर दिनेश छिलर ने बताया कि काेराेना संक्रमित मरीज दिल्ली में आढ़ती का काम करता है, इसका लगातार दिल्ली आना- जाना था। इसे आशा वर्कर ने सर्वे के दौरान चिन्हित किया था।

उन्हाेेंने कहा कि स्वास्थ विभाग ने 24 अप्रैल को इसका सैंपल लिया जो अब पॉजिटिव मिला है। जिसके बाद इसके परिजनों को भी आइसोलेशन में रखा गया और उनके भी सैंपप लेकर भेजें जाएंगे। सोनीपत में अब कोरोना मरीजाें की संख्या 20 पहुंच गई है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!