बरोदा के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाएं शत प्रतिशत होंगी पूरी : कंवरपाल गुर्जर

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Nov, 2020 10:54 AM

announcements chief minister for baroda  kanwarpal gurjar

हरियाणा के शिक्षा व पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि बरोदा के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाएं शत प्रतिशत पूरी होंगी। उन पर हार जीत से विराम की बात करना विपक्ष की ओछी मानसिकता...

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा के शिक्षा व पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि बरोदा के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाएं शत प्रतिशत पूरी होंगी। उन पर हार जीत से विराम की बात करना विपक्ष की ओछी मानसिकता का प्रमाण हैं | चुनाव परिणामों का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बरोदा पहले भी कांग्रेस की ही सीट थी अब भी कांग्रेस ने सीट जीत अपनी सीट बचाई है। प्रस्तुत है कंवर पाल गुर्जर से हुई खास बातचीत के प्रमुख अंश :

प्रश्न : बरोदा में कांग्रेस की जीत व भाजपा की हार को कैसे देखते हैं? 
उत्तर : 
जनता मालिक है। जनता का निर्णय हम स्वीकार करते हैं। जनता ने जो भी वोट दिए हैं हम सर झुका कर स्वीकार करते हैं। उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

प्रश्न : पूरे मंत्रिमंडल, भाजपा-जेजेपी ने पूरी ताकत लगा रखी थी फिर क्यों हारें ?
उत्तर : 
कांग्रेस, भाजपा, इनेलो सभी राजनैतिक दलों ने पूरी ताकत लगा रखी थी। हमारे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, पिछली बार से ज्यादा वोट हमने प्राप्त किए। यह जरूरी नहीं की हम ही जीतें जनता ही मालिक है। 

प्रश्न : आप इसे हुड्डा की जीत मानते हैं या कांग्रेस की? 
उत्तर : 
कांग्रेस का तो वहां कोई अता पता ही नहीं था, केवल भूपिंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा का ही नाम था। उमीदवार खुद भी कह रहा था कि वह हुड्डा का उमीदवार है।

प्रश्न : उपचुनाव ज्यादा तर सत्ता पक्ष की झोली में जातें हैं ?
उत्तर : 
भाजपा अभी तक बरोदा में एक भी चुनाव नहीं जीती है। पहले यह इनेलो का गड़ था अब हुड्डा का प्रभाव है। 

प्रश्न : क्या आपके राजनैतिक पार्टनर जे जी पी की भूमिका ईमानदारी की रही ?
उत्तर : 
शत प्रतिशत पूर्ण ईमानदारी की ,कड़ी मेहनत सबने की। यह जरुरी नहीं की जो वोट जेजेपी को पिछली बार मिले वह हर बार उनके पास आएं। 

प्रश्न :  क्या यह चुनाव जाट वर्सिज नॉन जाट थे ?
उत्तर : 
मैं नहीं मानता क्योंकि जातिवाद परम्पराओं के वह व भाजपा एक दम खिलाफ हैं।

प्रश्न : वोटों के ध्रुवीकरण की जो बात आ रही है ?
उत्तर : 
हां कुछ लोगों ने वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास किया। इस तरह के प्रयास अच्छे नहीं होते। हमें सामाज हित के लिए अच्छे काम करने चाहिए। 

प्रश्न : बरोदा उपचुनाव से पहले जो घोषणाएं की अब उनका क्या होगा ?
उत्तर : 
कुछ घोषणाएं तो हमने पूरी कर दी है। जितनी घोषणाएं की गयी शत प्रतिशत पूरी होंगी। अढ़ाई करोड़ जनता व 90 विधानसभायों को एक दृष्टि से मुख्यमंत्री मनोहर लाल देखते हैं।जहां कांग्रेसी विधायक हैं वहां भी पूर्ण विकास हो रहा है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!