कॉलेजों में राष्ट्रीय सेवा स्कीम इकाइयां शुरू करने की घोषणा

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 12 Jun, 2018 09:55 AM

announcement of introduction of national service scheme units

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विद्यार्थियों में सेवा की भावना जागृत करने के लिए चालू शैक्षणिक सत्र से राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त गैर-सरकारी कॉलेजों में राष्ट्रीय सेवा स्कीम (एन.एस.एस.) इकाइयां शुरू करने...

चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विद्यार्थियों में सेवा की भावना जागृत करने के लिए चालू शैक्षणिक सत्र से राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त गैर-सरकारी कॉलेजों में राष्ट्रीय सेवा स्कीम (एन.एस.एस.) इकाइयां शुरू करने की घोषणा की। 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने एन.एस.एस. के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 स्वयंसेवकों, 3 कार्यक्रम अधिकारियों, विश्वविद्यालय से एक एन.एस.एस. कार्यक्रम समन्वयक और एक जिलास्तरीय कार्यक्रम समन्वयक (जमा 2 के लिए) को राष्ट्रीय पुरस्कार की तर्ज पर राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करने की भी घोषणा की।

मनोहर लाल खट्टर आज यहां हरियाणा राजभवन में आयोजित एन.एस.एस. सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि अब 12वीं स्तर तक छात्र स्वयंसेवकों के लिए राज्य एन.एस.एस. शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी और सीएम खट्टर ने वर्ष 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के लिए राज्य के इंदिरा गांधी एन.एस.एस. पुरस्कार विजेताओं और कार्यक्रम अधिकारियों को वर्ष 2015-16, 2016-17 और 2017-18 के लिए गणतंत्र दिवस परेड पुरस्कार विजेताओं और कार्यक्रम अधिकारियों को सम्मानित किया।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!