आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को होली का तोहफा, वेतन को थोक मूल्य सूचकांक से जोड़ने की घोषणा(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Mar, 2018 08:25 AM

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को होली का तोहफा देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीते दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन को थोक मूल्य सूचकांक से जोडऩे की घोषणा की। जिससे भविष्य में उनका वेतन नियमित रूप से बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने आंगनबाड़ी...

चंडीगढ़(ब्यूरो): आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को होली का तोहफा देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बीते दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन को थोक मूल्य सूचकांक से जोडऩे की घोषणा की। जिससे भविष्य में उनका वेतन नियमित रूप से बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाओं को अर्धकुशल और कुशल श्रेणियों में वर्गीकृत करने की घोषणा भी की है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव डा. राजा शेखर वुंडरू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, यूनियन और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में यह घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि देश में इन लाभों को लागू करने वाला पहला राज्य है। 

वहीं, हड़ताल वापस लेने की घोषणा करते हुए भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री हनुमान गोदारा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका यूनियन की राज्य अध्यक्ष बिमला जैन और आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की राज्य अध्यक्ष शशि भास्कर ने अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हैल्पर्स को होली का तोहफा दिया है। 

अब 10 वर्ष तक की सेवा करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अर्धकुशल श्रमिकों की पद्धति पर 10,286 रुपए प्रतिमाह की दर से वेतन मिलेगा। 10 वर्ष से अधिक की सेवा करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन कुशल श्रमिकों के समान 11,429 रुपए का मासिक वेतन प्राप्त होगा। आंगनबाड़ी हैल्परों का वेतन बढ़कर  5715 रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। ये सभी बढ़ोतरी पहली फरवरी, 2018 से लागू हो जाएंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!