नेहरू खानदान के आगे नहीं बोल पाते थे महात्मा गांधी: अनिल विज (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 09 Aug, 2018 04:02 PM

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला में एक पत्रकारवार्ता में दलाई लामा के बयान के बहाने फिर जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी पर निशाना साधा। विज ने कहा कि आजादी के बाद के भारत...

अंबाला(अमन कपूर): अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है। विज ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की बात का नैतिक समर्थन करते हुए कहा कि नेहरू की बजाए यदि किसी और या फिर सरदार पटेल को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाता तो न देश के टुकड़े होते और न ही पाकिस्तान और कश्मीर जैसी समस्या का जन्म होता। विज ने कहा कि नेहरू खानदान के सामने महात्मा गांधी भी बोलते नहीं थे। 

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने एक कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरु के प्रति महात्मा गांधी के झुकाव और भारत पाकिस्तान के विभाजन पर बयान दिया था जिसमे दलाई लामा ने कहा था कि यदि नेहरू की बजाय जिन्ना को भारत का प्रधानमंत्री बनाया जाता तो शायद भारत और पाकिस्तान का विभाजन न होता। दलाई लामा के  दिए गए बयान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री जिन्ना को तात्कालीन भारत का प्रधानमंत्री बनाये जाने की बात पर सहमत तो नहीं नजर आए परन्तु नेहरू और गांधी  की भूमिका पर सवालिया निशान जरूर खड़े कर दिए। 

विज ने जिन्ना को भारत का प्रधानमंत्री बनाए जाने का समर्थन तो नहीं किया परन्तु इतना जरूर कहा कि यदि नेहरु की बजाए किसी और को या सरदार पटेल को भारत का प्रधानमंत्री बना देते तो न तो देश का इतना नुकसान न होता और न ही भारत के टुकड़े होते और न पाकिस्तान बनता और न ही कश्मीर की समस्या होती। विज ने कहा कि सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनाने की सार्वजनिक मांग थी परन्तु महात्मा गांधी का नेहरू खानदान के प्रति झुकाव था और वो उनके सामने बोलते नहीं थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!