Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Oct, 2017 03:39 PM
मुगल शासक शाहजहाँ द्वारा बेगम मुमताज की याद में आगरा में बनवाए गए ताजमहल को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक खूबसूरत कब्रिस्तान करार दिया है। जिसे चलते सियासी हलकों में बहस तेज हो गयी है। विष्वविख्यात ताजमहल मोहब्बत करने वालों के लिए प्यार...
हरियाणा(कमलप्रीत सभ्रवाल): मुगल शासक शाहजहा द्वारा बेगम मुमताज की याद में आगरा में बनवाए गए ताजमहल को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक खूबसूरत कब्रिस्तान करार दिया है। जिसके चलते सियासी हलकों में बहस तेज हो गयी है। विश्वविख्यात ताजमहल मोहब्बत करने वालों के लिए प्यार का प्रतीक है। जिसे लेकर बहती हुई सियासी हवा हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में पहुंच गई है। जिसके बाद हरियाणा में भी इस मुद्दे पर सियासत की जुबानी जंग तेज हो गई है।
ताजमहल को लेकर पूरे देश में इस वक्त जबरदस्त बहस जारी है। इसी कड़ी में अब हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी इस मुद्दे पर ट्विटर बम फोड़कर नई बहस छेड़ दी है। हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वाले हरियाणा के सेहत मंत्री ने अपने ट्विटर के जरिए ताजमहल को एक खूबसूरत कब्रिस्तान करार दे दिया है। विज का कहना है कि ताजमहल के मॉडल को घरों में भी रखना लोग अपशगुन मानते हैं। बिल्डिंग बहुत खूबसूरत है पर उसमें कब्रें ही तो हैं।