रैली में चलती स्कूटी से गिर पड़े कैबिनेट मंत्री, वीडियो वायरल (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 02 Mar, 2019 03:58 PM

हरियाणा में भाजपा द्वारा शनिवार को पूरे प्रदेश में निकाली जा रही विजय संकल्प रैली सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के  लि आफत बन गई है। रैली के दौरान मंत्री विज हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उन्हें चोट...

अंबाला(अमन कपूर): फारुखा खालसा स्कूल से विजय संकल्प बाइक रैली का नेतृत्व कर रहे हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज जैसे ही गांव मंडौर और पंजोखरा मोड़ पर पहुंचे तो उनकी एक्टिवा स्लिप हो गई। जिस कारण मंत्री विज सड़क पर गिरने के कारण घायल हो गए।

उन्होंने इस हादसे के बाद उठकर अपने कार्यकत्र्ताओं को रैली पूरी करने की बात कहने के बाद वह अपनी कार में बैठकर स्टाफ रोड पर स्थित पी.डल्ब्यू.डी. रैस्ट हाऊस पहुंचे। जहां नागरिक अस्पताल के एस.एच.ओ. व उनकी टीम ने मंत्री विज को प्राथमिक उपचार देने के बाद एक प्राइवेट कार से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण मंत्री विज की आंख पर थोड़ी सूजन दिखी। अस्पताल में मंत्री विज का पहले सी.टी.स्कैन करवाया गया और बाद में मंत्री विज की आंख का एक्स-रे करवाया गया। 

दोनों की रिपोर्ट आने तक मंत्री विज को वी.वी.आई.पी. रूम में रखा गया जिसके बाद उन्हें आवास पर भेज दिया गया। मंत्री विज के आवास पहुंचने के बाद एस.एम.ओ. सहित एक डाक्टर की टीम इलाज के लिए आवास पहुंची। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही एस.पी. अम्बाला, डी.एस.पी. अम्बाला, एस.एच.ओ. के अलावा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता भी अपने स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!