Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Mar, 2018 06:48 PM
सीएम सिटी करनाल में आंगनवाडी वर्कर आज ग्यारहवें दिन भी धरने पर अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। आंगनवाडी वर्करों ने आज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रधानमन्त्री, मुख्यमंत्री और मंत्री कविता ...
करनाल(विकास मेहला): सीएम सिटी करनाल में आंगनवाडी वर्कर आज ग्यारहवें दिन भी धरने पर अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। आंगनवाडी वर्करों ने आज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रधानमन्त्री, मुख्यमंत्री और मंत्री कविता जैन का पुतला जलाया और जमकर सरकार को कोसा। आंगनवाड़ी वर्करो की मांग है कि उन्हें समान काम समान वेतन और सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। जब तक सरकार मांगे नही मानती ऐसा ही विरोध जारी रहेगा। वहीं वर्करो का कहना है कि इस बार वह सभी काली होली मनाएंगी।