आनंद महिंद्रा ने पूरा किया वादा, गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को दी XUV700

Edited By vinod kumar, Updated: 31 Oct, 2021 02:49 PM

anand mahindra gifts xuv700 to neeraj chopra

टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की तरफ से खास तोहफा मिला है। महिंद्रा ने वादा निभाते हुए नीरज चोपड़ा को XUV700 कार दी गई। नीरज चोपड़ा ने अपनी नई कार की फोटो ट्विटर पर ट्वीट की और...

डेस्क: टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की तरफ से खास तोहफा मिला है। महिंद्रा ने वादा निभाते हुए नीरज चोपड़ा को XUV700 कार दी गई। नीरज चोपड़ा ने अपनी नई कार की फोटो ट्विटर पर ट्वीट की और आनंद महिंद्रा का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि नई कार के लिए थैंक्यू आनंद महिंद्रा। इस नई गाड़ी को जल्द बाहर घुमाने के इंतज़ार में हूं। 

Thank you @anandmahindra ji for the new set of wheels with some very special customisation! I'm looking forward to taking the car out for a spin very soon. 🙂 pic.twitter.com/doNwgOPogp

— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) October 30, 2021


हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खंड़रा निवासी जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। नीरज के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद केंद्र सरकार के साथ हरियाणा और अन्य प्रदेशों की सरकारों ने करोड़ों रुपए के इनाम देने की घोषणा की। इसके साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने भी नीरज चोपड़ा को XUV700 गिफ्ट करने का वादा किया था। इस वादे को महिंद्रा ने निभा दिया है। महिंद्रा की तरफ से शनिवार को XUV700 नीरज चोपड़ा के खंड़रा गांव स्थित घर पहुंचा दी।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को खेल रत्न के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस बार कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इन 11 खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा के साथ रवि दहिया, पीआर श्रीजेश, लवलिना, सुनील छेत्री, मिथाली राज, प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखारा, कृष्ण नागर, मनीष नरवाल शामिल हैं।  
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!