अम्मू की हालत में सुधार नहीं, पीजीआई रोहतक रैफर (Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Jan, 2018 06:36 PM

भाजपा नेता सूरजपाल अम्मू की पुलिस कस्टडी के दौरान सीने में दर्द के चलते तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें गुरूग्राम के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को तकरीबन 1 बजे भोंडसी जेल में उनकी तबीयत बिगड़ी।

गुरुग्राम(सतीश कुमार): करणी सेना के महा सचिव सूरजपाल अम्मू की पुलिस कस्टडी के दौरान सीने में दर्द के चलते तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें गुरूग्राम के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अम्मू की बिगड़ती तबीयत के चलते उन्हें रोहतक पीजीआई रैफर किया गया है। भारी पुलिस बल अम्मू को साथ लेकर अस्पताल से निकला। कहा जा रहा है कि पुलिस अम्मू को सोहना कोर्ट में पेश कर सकती है। अम्मू को तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया था जो आज खत्म हो गया है। 
PunjabKesari
बता दें कि रात को तकरीबन 1 बजे भोंडसी जेल में उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद अम्मू को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। आज अम्मू की पुलिस प्रोटक्शन रिमांड के चलते सोहना कोर्ट में पेशी होगी। सूरजपाल अम्मू को धारा 107,151 के चलते 3 दिन की न्यायिक में रखने के आदेश थे।

PunjabKesari
गौरतलब है कि अम्मू को फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन के साथ ही 25 जनवरी सुबह घर में ही रोक दिया गया और शाम छह बजे गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल, सूरजपाल अम्मू ने दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर काट कर लाने वाले को दस करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म में खिलजी का रोल करने वाले रणवीर सिंह के पैर को तोड़ने की भी धमकी दी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!