Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Jan, 2018 07:51 PM
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को हरियाणा आएंगे जिसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने कमर कसना शुरू कर दिया है। 15 फरवरी को एक रैली निकाली जाएगी जिसमें करीब एक लाख मोटरसाईकिल वाले कार्यकर्ताओं के शामिल होने की चर्चा चल रही...
पंचकुला(धरणी): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को हरियाणा आएंगे जिसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने कमर कसना शुरू कर दिया है। 15 फरवरी को एक रैली निकाली जाएगी जिसमें करीब एक लाख मोटरसाईकिल वाले कार्यकर्ताओं के शामिल होने की चर्चा चल रही है। इस रैली की तैयारियों के लिए भाजपा के विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई है। यह मीटिंग दो फरवरी को फरीदाबाद के सूरजकुंड में होगी।