अंबाला कैंटोनमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष ने अनिल विज पर लगाए गंभीर आरोप(VIDEO)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 31 May, 2018 06:50 PM

अनिल विज के नजदीकी रहे अंबाला कैंटोनमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी जिन्हें पिछले दिनों भाजपा नेता एवं कैंटोनमेंट के मौजूदा उपाध्यक्ष पर हमले के आरोपों में हटाया गया था। उन्होंने आज अंबाला छावनी में अनिल विज के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस....

अंबाला(अमन कपूर): अनिल विज के नजदीकी रहे अंबाला कैंटोनमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी जिन्हें पिछले दिनों भाजपा नेता एवं कैंटोनमेंट के मौजूदा उपाध्यक्ष पर हमले के आरोपों में हटाया गया था। उन्होंने आज अंबाला छावनी में अनिल विज के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस कर उन पर एक-एक कर कई गंभीर आरोप जड़ दिए।
PunjabKesari
सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि जिस दिन से उन्होंने ब्राह्मण सेना बनाई है। उस दिन से विज उनसे दूरी बनाने लगे और उनके पास चल रहे अंबाला छावनी के रेस्ट हाउस के ठेके को टर्मिनेट करवा दिया। उन्होंने कहा कि काम में देरी विज की भतीजी की शादी , CM के दौरों व राष्ट्रपति के दौरों के कारण हुई। क्योंकि तब तक उनका काम रुकवाया गया। जब उन्हें नोटिस मिला तब उनका काम भी शुरू हो गया था। लेकिन विज के दबाव के कारण PWD ने उनका ठेका रद्द कर दिया।
PunjabKesari
तिवारी ने इस दौरान एक वीडियो भी मिडिया को दिखाया। जिसमें PWD के XEN डी डी कंबोज दिख रहे हैं व अनिल विज के दबाव की बात कह रहे हैं।  सुरेंद्र ने कहा कि इस वीडियो को लेकर उन्हें खतरा है। उन्हें किसी झूठे केस में भी फंसाया जा सकता है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री, चीफ जस्टिस व डीजीपी हरियाणा को चिट्ठी लिखी है कि उनके खिलाफ कोई शिकायत आए तो बकायदा उसकी पहले जांच की जाए।
PunjabKesari
उन्होंने विज पर आरोप लगाये कि उन्हें इतनी भी इजाजत नही थी कि वे सूबे के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक या किसी मंत्री से मिल सके। उन्होंने कहा वे बीजेपी नही छोड़ेंगे और पार्टी के साथ ही रहेंगे। इस दौरान सुरेन्द्र तिवारी की पत्नी ने अनिल विज सहित उनके भाइयों पर भी सवाल खड़े कर दिए।
PunjabKesari
इस मामले को लेकर PWD विभाग के XEN डी डी कंबोज का कहना है कि आरोप निराधार हैं। इन्होने काम समय के अंदर पूरा नही किया। नोटिस के बाद भी काम पूरा नही हुआ तो एग्रीमेंट के हिसाब से एक्शन लिया गया है। वहीं विज के दबाव वाली बात के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्री काम की मॉनिटरिंग करते ही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!