सर्व कर्मचारी संघ ने की कच्चे कर्मियों को पक्का करने व पुरानी पैंशन बहाली की मांग

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Feb, 2019 10:42 AM

all employees  union s demand for permanent settlement

सरकार पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार से 20 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में रैगुलराइजेशन बिल पास कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की है। संघ ने बजट सत्र में...

चंडीगढ़(बंसल): सरकार पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार से 20 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में रैगुलराइजेशन बिल पास कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की है। संघ ने बजट सत्र में पुरानी पैंशन बहाल करने का प्रस्ताव भी पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने को 13 फरवरी को प्रादेशिक कार्यालय रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई है। इसमें 21 फरवरी के संसद कूच की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। 

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से हुई बातचीत में मानसून सत्र में रैगुलराइजेशन बिल लाने का निर्णय लिया गया था, जिसका ड्राफ्ट भी सरकार की तरफ से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा को भेजा गया था। संघ ने अपने सुझाव भी सरकार को दिए थे लेकिन अंतिम समय में सरकार ने मानसून सत्र में रैगुलराइजेशन बिल नहीं लाने का निर्णय लिया। इसको लेकर कर्मचारियों ने 10 दिसम्बर को विधानसभा का घेराव किया था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!