Edited By vinod kumar, Updated: 28 Sep, 2020 05:03 PM
पंजाब में अकाली दल और भाजपा का गठबंधन टूटने पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अकाली दल का अपना स्टैंड है और जजपा का अपना स्टैंड है। भाजपा से गठबंधन तोड़ना अकाली दल की अपनी अलग विचारधारा...
सिरसा (सतनाम): पंजाब में अकाली दल और भाजपा का गठबंधन टूटने पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अकाली दल का अपना स्टैंड है और जजपा का अपना स्टैंड है। भाजपा से गठबंधन तोड़ना अकाली दल की अपनी अलग विचारधारा है, लेकिन जजपा-भाजपा गठबंधन आगे भी जारी रहेगा।
अजय चौटाला ने आज शहीद भगत सिंह की 113 वी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अजय चौटाला मीडिया से भी रूबरू हुए। अजय चौटाला ने कहा कि कल कृषि पर आधारित बने कानून से किसानों को फायदा होगा। अजय ने कहा कि गेहूं खरीद में भी किसानों को कोई परेशानी नहीं हुई और आगे भी कोई परेशानी नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की सही खरीद होगी, किसानों का एक एक दाना ख़रीदा जाएगा। अजय ने कहा कि किसान किसी राजनीतिक दल या षड्यंत्रकारी संगठन के साथ मिलकर विरोध कर रहे है, जिसका जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा।