Edited By Shivam, Updated: 07 Nov, 2018 11:45 AM
फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में आज अजय चौटाला के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। इस दौरान उनके साथ टोहाना के पूर्व विधायक निशान सिंह और पूर्व विधायक करण सिंह बेनीवाल भी मौजूद थे, अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की और कहा कि मेरे...
फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में आज अजय चौटाला के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। इस दौरान उनके साथ टोहाना के पूर्व विधायक निशान सिंह और पूर्व विधायक करण सिंह बेनीवाल भी मौजूद थे, अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील की और कहा कि मेरे साथ चलने वाले कई कार्यकर्ताओं को मेरी वजह से मंचों पर सरेआम जलील किया गया, कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त करने का काम किया गया।
अजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके रास्ते पर जिन्होंने कांटे बिछाए हैं मैं उन्हें पलकों से चुगने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि हम हालात बदलने वाले लोग हैं और अब भी हम हालात बदलेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो किसी के बाप की बपौती नहीं है, इनेलो आम कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 17 नवंबर को जींद पहुंचने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला कहा करते हैं कि हक मांगने से नहीं मिलता उसे छीन ना पड़ता है और हम उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं और चलेंगे।