Edited By Shivam, Updated: 06 Nov, 2018 09:25 PM
हिसार के सिरसा रोड पर ताऊ देवी लाल सदन में हिसार में अजय चौटाल व दिग्विजय चौटाला हिसार कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अजय चौटाला का दीपावली के पर्व पर अतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। अजय चौटाला ने अपने अपने भाषण में बगैर नाम...
हिसार(विनोद सैनी): हिसार के सिरसा रोड पर ताऊ देवी लाल सदन में हिसार में अजय चौटाल व दिग्विजय चौटाला हिसार कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अजय चौटाला का दीपावली के पर्व पर अतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। अजय चौटाला ने अपने अपने भाषण में बगैर नाम लिए कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ सार्वजनिक स्थलों पर गलत व्यवहार किया और उनके रास्तों में कांटे बिछाने का काम किया।
अजय ने कहा कि मेरे होते हुए ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिन्होंने काटे बिछाने का काम किया था उन्हें पलकों से चुगने का काम करेंगे पार्टी में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय बदलते देर नहीं लगती, एक समय था जब ताऊ देवी लाल ने ओमप्रकाश चौटाला से संबंध विच्छेद कर लिया था और बाद में ओमप्रकाश चौटाला उतराधिकारी घोषित कर दिया।
अजय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कहा सभी मिलकर ऐसी परिस्थितियां ऐसी पैदा कर दो कि हालत आपके कदम चूमे और ओमप्रकाश चौटाला भी सोचने पर मजबूर हो जाएं। उन्होंने कहा कि अगला फैसला आने वाले समय में 17 नवंबर को जींद में लिया जाएगा।