‘आप’-जजपा का गठबंधन राजनीति के गिरते स्तर का उदाहरण: अरोड़ा

Edited By Shivam, Updated: 13 Apr, 2019 11:43 AM

ahok arora commented on alliance between aap jjp

इनैलो ने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच हुए गठबंधन को स्वार्थ तथा राजनीति के गिरते स्तर का नापाक मेल करार दिया है। इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि जो आम आदमी पार्टी ओमप्रकाश चौटाला की जेल से रिहाई में बाधा बनी हुई...

चंडीगढ़ (बंसल): इनैलो ने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच हुए गठबंधन को स्वार्थ तथा राजनीति के गिरते स्तर का नापाक मेल करार दिया है। इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि जो आम आदमी पार्टी ओमप्रकाश चौटाला की जेल से रिहाई में बाधा बनी हुई है, उस राजनीतिक दल के साथ जजपा ने हाथ मिलाकर साबित कर दिया है कि वह किसी भी हद तक गिर सकती है।

अरोड़ा ने इसी तरह के आरोप ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल अपने भाषणों में ओमप्रकाश चौटाला व अजय सिंह चौटाला पर हमले करना नहीं भूलते थे। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे, मगर आज उन्हें गठबंधन से परहेज नहीं रहा है। अरोड़ा ने कहा कि पहले केजरीवाल कहते थे कि अजय सिंह चौटाला भ्रष्टाचारी हैं मगर अब उनकी पार्टी से ही गठबंधन कर लिया तो उनका अपना पुराना बयान कहां गया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। किसानों, कमेरे वर्ग, शहरी तथा मजदूर और ग्रामीण वर्ग के हितों की ङ्क्षचता करते हुए पार्टी सभी सीटों पर अगले सप्ताह उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!