नई नवेली दुल्हन निकली लुटेरी, पहले पिलाया जहरीला दूध, फिर नकदी और गहने लेकर हुई फुर्र

Edited By vinod kumar, Updated: 09 Dec, 2020 11:23 PM

after marriage the bride ran away with thousands of cash and jewelry

शादी को जन्मों का रिश्ता समझा जाता हैं, लेकिन अब शादी सिर्फ पैसे कमाने या यूं कहें लूटने का रिश्ता ही बन कर रह गया है। अक्सर हमें शादी के बाद धोखाधड़ी के मामले सुनने में आ रहे हैं। हरियाणा के पानीपत में भी ऐसा ही हुआ। यहां एक दुल्हन शादी के आठ दिन...

पानीपत (सचिन शर्मा): शादी को जन्मों का रिश्ता समझा जाता हैं, लेकिन अब शादी सिर्फ पैसे कमाने या यूं कहें लूटने का रिश्ता ही बन कर रह गया है। अक्सर हमें शादी के बाद धोखाधड़ी के मामले सुनने में आ रहे हैं। हरियाणा के पानीपत में भी ऐसा ही हुआ। यहां एक दुल्हन शादी के आठ दिन नकदी और गहने लेकर भाग गई। लूटेरी दुल्हन ने फरार होने से ससुराल के सभी सदस्यों को जहरीला दूध पिलाया था। गनीमत रही कि सभी ससुरालिए ठीक हैं, दूल्हे ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरु कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक पानीपत के गांव नौल्था निवासी दिनेश की शादी बीती दो दिसंबर को सुनीता गांव पावा, गली नं 7 अल्मोडा जिला उत्तराखंड के साथ हुई थी। इस शादी में दहेज नहीं लिया गया। दूल्हे ने ही शादी का सारा खर्च वहन किया। यही नहीं दुल्हन को सोने चांदी के गहने और हजारों रुपये के कपड़े दिलाए थे। अभी हफ्ता भर ही हुआ था कि सुनीता ने यह हरकत कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित दिनेश ने बताया कि जहरीला दूध पीने के बाद वह और उसके माता-पिता बेहोश हो गए थे, उनकी आंखें अस्पताल में खुली। डॉक्टर ने बताया कि मारने की नीयत से जहर दिया गया था। अगर पड़ोसी उन्हें अस्पताल नहीं लाते तो कुछ भी हो सकता है। फिलहाल अभी सभी ठीक हैं। 

पुलिस ने दूल्‍हे की शिकायत पर आरोपी दुल्हन, उसकी बहन बिमलेश, जालपाड़ निवासी दिनेश, उसकी पत्नी, मां व पंडित कृष्ण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी दुल्हन की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापामारी कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!