कुलदीप के बाद किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला भी छोड़ेंगे कांग्रेस: अभय चौटाला

Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2022 08:41 AM

after kuldeep kiran chaudhary randeep surjewala will also leave congress

इनैलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को जींद में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से लेकर प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्रोई के बाद किरण चौधरी और रणदीप सुरजेवाला भी कांग्रेस छोड़ेंगे

जींद : इनैलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को जींद में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से लेकर प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्रोई के बाद किरण चौधरी और रणदीप सुरजेवाला भी कांग्रेस छोड़ेंगे। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के एजैंट के रूप में काम करते हुए कांग्रेस का बंटाधार करने में जुटे हैं। गठबंधन सरकार को अभय चौटाला ने ठगबंधन बताया। साथ ही कहा कि इस बार पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौ.देवीलाल के जन्मदिवस पर 25 सितम्बर को इनैलो फतेहाबाद में राज्य स्तरीय रैली करेगी।

अभय चौटाला वीरवार को जींद में पत्रकारों से बात कर रहे थे। भारी बारिश के कारण वीरवार को जींद में इनैलो की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रद्द कर दी गई। जींद पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने इनैलो के प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र रेढू के आवास पर पत्रकार सम्मेलन में कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पूरी तरह भाजपा के साथ मिले हुए हैं। पहले कांग्रेस ने निकाय चुनावों में भाजपा को वॉक ओवर दिया। पिछले राज्य सभा चुनाव में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा की मदद की थी।

 भाजपा का सिकुड़ रहा जनाधार, गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार लगातार सिकुड़ रहा है। हाल में हुए निकाय चुनावों में भाजपा के केवल 22 चेयरमैन रह गए जबकि पहले उसके 44 चेयरमैन थे। भाजपा को केवल 26 प्रतिशत वोट निकाय चुनाव में मिले। प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जिस सरकार के शासन में विधायकों से फिरौती मांगी जाती हों और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को खनन माफिया के लोग ट्रक के नीचे रौंद देते हों, उस सरकार के शासन में आम आदमी की सुरक्षा केवल भगवान भरोसे कही जा सकती है। प्रदेश में आज बेरोजगारी औैर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तथा गुंडागर्दी में हरियाणा नंबर वन पर है। यही गठबंधन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!