कोरोना रिलीफ फंड: बृजेन्द्र सिंह के बाद सांसद सैनी भी मदद को आए आगे, किया लाखों का अनुदान

Edited By Shivam, Updated: 24 Mar, 2020 06:35 PM

after brijendra singh mp saini also came forward to help

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर हरियाणा में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए अब सांसदों ने भी हाथ बढ़ा दिए हैं। जहां हिसार से सांसद बृजेन्द्र सिंह ने एक करोड़ चार...

कुरुक्षेत्र (सुखविन्द्र): मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर हरियाणा में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए अब सांसदों ने भी हाथ बढ़ा दिए हैं। जहां हिसार से सांसद बृजेन्द्र सिंह ने एक करोड़ चार लाख रूपये रिलीफ फंड में जमा कराएं हैं, वहीं कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने भी कोरोना वायरस से बचाने वाले सामानों को खरीदने के लिए फंड में 60 लाख रूपये जमा करवाएं हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीते दिन पूरे हरियाणा में लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर कोरोना रिलीफ फंड बनाए जाने के बारे में जानकारी दी थी। इस रिलीफ फंड में मुख्मंत्री मनोहर ने खुद पांच लाख रूपये जमा कराए थे। वहीं इंटरनेशल लेवल के पहलवान बजरंग पुनिया ने भी फंड में 4 लाख रूपये जमा करवाए हैं।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी अपनी एक माह की सैलरी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दान की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेस के सभी विधायकों ने भी एक महीने का वेतन हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में जमा करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के ट्विटर अकाऊंट पर मिली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!