Edited By Isha, Updated: 06 Jul, 2019 06:30 PM
कहते है भगवान के घर देर होती है अंधेर नहीं। यह कहावत सच हुई है पानीपत की एक रेप पीड़िता के साथ। दरअसल जिस बलात्कार के आरोपी को पानीपत पुलिस पिछले महीने से गिरफ्तार नहीं कर रही थी
पानीपत (अनिल):कहते है भगवान के घर देर होती है अंधेर नहीं। यह कहावत सच हुई है पानीपत की एक रेप पीड़िता के साथ। दरअसल जिस बलात्कार के आरोपी को पानीपत पुलिस पिछले महीने से गिरफ्तार नहीं कर रही थी खबर को मीडिया ने प्रमुखता से उठाई तो आरोपी विकास गर्ग को गिफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित लड़की ने मीडिया का धन्यवाद जताया और कहा की अब इन्साफ की उम्मीद जगी है। पीड़िता ने कहा कि शिकायत के 25 दिन बाद धक्के खाने के बाद आखिर उसे इंसाफ मिला है।
आरोपी विकास गर्ग पिछले 7 साल से लड़की को शादी का झांसा देकर इज्जत से खिलवाड़ कर रहा था। यहां तक की आरोपी विकास ने लड़की की साथ अश्लील वीडियो भी बनाई हुई थी जिसके बल पर विकास गर्ग लड़की को ब्लेकमेल कर बलात्कार कर रहा था। पीड़ित लड़की का कहना है नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने उन्हें सम्भाला और उसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ी और लड़की को अब उम्मीद जगी है की उन्हें इंसाफ मिलेगा।