घर द्वार पर लोगों को दी जाएगी प्रशासनिक सुविधाएं : केजरीवाल(Video)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 28 May, 2018 09:27 AM

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लोगों को घर द्वार पर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। योजना को अमलीजामा पहनाकर राज्यपाल को मंजूरी के .....

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लोगों को घर द्वार पर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। योजना को अमलीजामा पहनाकर राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजा है। योजना के तहत विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। संबंधित व्यक्ति सरकारी फोन पर जानकारी देगा। इसके बाद अधिकारी घर जाकर सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी करेगा और 1 सप्ताह के अंदर संबंधित व्यक्ति को प्रमाण पत्र उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विश्रामगृह में केजरीवाल ने पत्रकारवार्ता में कहा कि अन्ना हजारे को मनाने का भरसक प्रयास किया क्योंकि शुरूआती आंदोलन में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाकर देश को नई राह दिखाई थी। उन्होंने बताया कि बहुत कम समय में उन्होंने पार्टी खड़ी की लेकिन यह जनता के सहयोग तथा मेहनत का प्रमाण है कि वह आज मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तरह-तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाकर विधायकों व मंत्रियों को तंग कर रहे हैं। पंजाब व अन्य प्रांतों में आम आदमी पार्टी ने अल्प समय में पार्टी को काफी विकसित किया है। अब हरियाणा में आने वाले चुनाव में जनता को आम आदमी पार्टी नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि किसी भी अन्य पार्टी से समझौता नहीं किया जाएगा। पार्टी अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी काबिलियत व सर्वे के बाद किया जाएगा। जल्दबाजी में किसी उम्मीदवार का चयन नहीं होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!