हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 2  IAS तथा 27 HCS अधिकारियों का स्थानांतरण

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 08 May, 2018 10:26 AM

administrative changes ias hcs transfer

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विदेश जाते ही एच.सी.एस. अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी गई। 2 आई.ए.एस. तथा 27 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। चंद्र शेखर खरे, प्रशासक, हुडा, गुरुग्राम, अतिरिक्त निदेशक, शहरी राज्य,...

चंडीगढ़(बंसल): मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विदेश जाते ही एच.सी.एस. अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी गई। 2 आई.ए.एस. तथा 27 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। चंद्र शेखर खरे, प्रशासक, हुडा, गुरुग्राम, अतिरिक्त निदेशक, शहरी राज्य, गुरुग्राम तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुरुग्राम महानगरीय सिटी बस लिमिटेड, गुरुग्राम को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हुए विनय प्रताप सिंह की अवकाश अवधि के दौरान गुरुग्राम के डी.सी. का कार्यभार भी सौंपा है।

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मनोज कुमार को अशोक कुमार गर्ग के स्थान पर एच.एस.ए.एम.बी., गुरुग्राम का क्षेत्रीय प्रशासन तथा मंदीप कौर, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं को अशोक कुमार गर्ग के स्थान पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम तथा डिप्टी सी.ई.ओ., मेवात विकास एजैंसी, नूह लगाया गया है। वीना हुडा, संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन), हरियाणा सहकारी समिति को एक रिक्त पद पर आयुक्त फरीदाबाद खंड, फरीदाबाद, ओ.एस.डी. (विशेष कार्याधिकारी), नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुरेंद्र सिंह-1 को रिक्त पद पर अपर आयुक्त, नगर निगम, फरीदाबाद तथा अशोक कुमार गर्ग, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम तथा क्षेत्रीय प्रशासन, एच.एस.ए.एम.बी., गुरुग्राम को एक रिक्त पद पर आयुक्त हिसार खंड, हिसार के कार्यालय में (विशेष कार्याधिकारी) लगाया गया है।

सत्येन्द्र दूहन, एस.डी.एम.-सह-अतिरिक्त क्लैक्टर, बावल को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण-।, गुरुग्राम का सम्पदा अधिकारी, विरेन्द्र सिंह-1 नगर दंडाधिकारी, नारनौल (नामित) को एक रिक्त पद पर एस.डी.एम.-सह-अतिरिक्त क्लैक्टर, नारायणगढ़ नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, कुशाल कटारिया, एस.डी.एम. खरखौदा को सत्येन्द्र दूहन के स्थान पर एस.डी.एम., बावल और आशिष कुमार के स्थान पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्ï, रेवाड़ी, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विजेंद्र हुडा को वीना हुडा के स्थान पर संयुक्त रजिस्ट्रार, (प्रशासन) हरियाणा सहकारी समिति लगाया गया है।

विरेंद्र चौधरी, प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल, कैथल तथा सी.ए.ओ., हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड को रिक्त पद पर सचिव, हरियाणा रीयल एस्टेट नियामक प्राधिकरण, गुरुग्राम, सुरेन्द्र पाल एस.डी.एम., गुहला को डा. सुनील कुमार के स्थान पर एस.डी.एम., गन्नौर तथा जितेन्द्र कुमार-॥। प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल, पलवल को प्रदीप कुमार-॥। के स्थान पर एस.डी.एम., पुन्हाना नियुक्त किया है। इसी प्रकार, विजय सिंह, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, सिरसा को कुशाल कटारिया के स्थान पर एस.डी.एम., खरखौदा, कंवर सिंह, नगर दंडाधिकारी, कुरुक्षेत्र को विरेन्द्र चौधरी के स्थान पर प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल, कैथल लगाया गया है।

शम्भू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, भिवानी को वर्तमान कार्यभार के अलावा एस.डी.एम., बाढड़ा का कार्यभार सौंपा गया है। आशिष कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, रेवाड़ी को डा. सुभीता ढाका के स्थान पर एस.डी.एम., गोहाना लगाया गया है। सुरेंद्र सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, सिरसा को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ एस.डी.एम., डबवाली, संयम गर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, कैथल को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ सुरेन्द्र पाल के स्थान पर एस.डी.एम., गुहला का कार्यभार भी सौंपा गया है। वकील अहमद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, पलवल को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ एस.डी.एम., होडल तथा अनिल कुमार यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, कुरुक्षेत्र को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ प्रदुमन सिंह के स्थान पर एस.डी.एम., थानेसर का कार्यभार भी सौंपा गया है।

इसी प्रकार विनेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, फतेहाबाद को हरियाणा रोडवेज, चरखी दादरी का महाप्रबंधक तथा मंदीप कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, जींद को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा एस.डी.एम., सफीदों का कार्यभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा डॉ. सुनील कुमार तथा प्रदीप कुमार-॥। के नियुक्ति आदेश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। हरियाणा मानवाधिकार आयोग की सचिव और मत्स्य विभाग की विशेष सचिव व आयुष विभाग की निदेशक, रेणु एस. फूलिया को नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का निदेशक, मत्स्य विभाग की विशेष सचिव और हरियाणा मानवाधिकार आयोग की सचिव नियुक्त किया है। हरियाणा एग्रो उद्योग निगम लिमिटेड की सचिव और एच.एस.वी.पी., पंचकूला की सचिव गौरी मिढ्ढा को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा पंचकूला के शहरी संपदा की भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया है। झज्जर के एस.डी.एम., रोहित यादव को एच.एस.आई.आई.डी.सी. का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक और विशेष कार्यकारी अधिकारी (ओ.एस.डी.), कुंडली मानेसर पलवल अथॉरिटी लगाया गया है। जिला परिषद, झज्जर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शिखा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा एस.डी.एम., झज्जर का कार्यभार भी सौंपा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!