Edited By Rakhi Yadav, Updated: 26 Oct, 2018 12:46 PM
भले ही राज्य परिवहन कर्मचारी दूसरे संगठनों का समर्थन जुटाकर हड़ताल की कामयाबी का दावा कर रहे हों। मगर रोडवेज़ बसें धड़ल्ले से चलाने के दावे अब विभाग कर रहा है। रोडवेज़ की बसें अब सड़कों पर ...
भिवानी(अशोक भारद्वाज): भले ही राज्य परिवहन कर्मचारी दूसरे संगठनों का समर्थन जुटाकर हड़ताल की कामयाबी का दावा कर रहे हों। मगर रोडवेज़ बसें धड़ल्ले से चलाने के दावे अब विभाग कर रहा है। रोडवेज़ की बसें अब सड़कों पर दौड़ने लगी हैं अगले एक दो दिन में सभी बसें सड़कों पर होंगी। ये कहना है भिवानी के रोडवेज़ जी एम और SDM सतीश सेनी का।
बातचीत करते हुए सतीश सेनी ने बताया कि नये कर्मचारी लगाए गए हैं सभी बसें एक दो दिन में सड़कों पर दौड़ेंगी। उन्होंने बताया कि विभाग के इंतज़ाम पूरे हैं। बहरहाल रोडवेज़ की बसों द्वारा हड़ताल के दसवें दिन सत्तर फेरे लगाए गये। आज frequency बढ़ाई गई है। हड़ताली कर्मचारियों की हड़ताल का कोई असर ना हो इसके मद्देनज़र प्रबंध किए गये हैं।