प्रशासन ने 7 बसों में उत्तर प्रदेश भेजे 272 प्रवासी, श्रमिकों को पूरी व्यवस्था से किया रवाना

Edited By Manisha rana, Updated: 11 May, 2020 10:18 AM

administration sent 272 migrant workers in 7 buses to uttar pradesh

हरियाणा के अंबाला से रात को अंबाला प्रशासन ने 7 बसे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना की जिसमे 272 श्रमिकों को पूरी व्यवस्था के साथ रवाना किया गया.....

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के अंबाला से रात को अंबाला प्रशासन ने 7 बसे उत्तर प्रदेश के लिए रवाना की जिसमें 272 श्रमिकों को पूरी व्यवस्था के साथ रवाना किया गया। यह बसें श्रमिकों को उत्तर प्रदेश बार्डर पर छोड़ेंगी उससे आगे की जिम्मेवारी यूपी प्रशासन की रहेगी। श्रमिक खुश दिखाई दिए और कहा उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं है उन्हें घर पहुंचने की उम्मीद नहीं थी। 

पिछले कई दिनों से पैदल चल अपने घर पहुंचने की कोशिश में लगे हरियाणा पंजाब व हिमाचल के श्रमिकों को आज उनका सही रास्ता मिल गया। रविवार रात अंबाला शहर से 7 बसे उत्तर प्रदेश एक लिए पूरी व्यवस्था के साथ रवाना की गयी। 7 बसों में 272 श्रमिको को यूपी के बागपत , सहारनपुर व शामली के लिए रवाना किया गया। यूपी जाने वाले श्रमिक आज काफी खुश दिखाई दिए और हाथ हिला व हाथ जोड़ उन्होंने अपनी ख़ुशी को व्यक्त किया। श्रमिको ने सफर के दौरान आई अपनी दिक्कतों को बताया और कहा आज उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नही उन्हें कोई उम्मीद नही थी कि वे अपने घर पहुंच पाएंगे या नही लेकिन आज उन्हें हौंसला मिल गया है। उन्होंने कहा अब इस तरफ आने का उनका दिल नही है उनकी आत्मा टूट चुकी है। 

अंबाला से सभी श्रमिकों के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी उन्हें अंबाला से खाना खिलाकर व उनके लिए खाना पैक कर प्रशासन ने भेजा। इसके साथ साथ मास्क व सेनिटाईजर भी श्रमिको को दिए गये। अंबाला से शामली के लिए गयी 3 बसों में 122 व बागपत के लिए गयी 2 बसों में 83 और सहारनपुर के लिए भेजी गयी 2 बसों में 67 लोगों को भेजा गया। कई दिनों से भूख व तपती धुप में कहीं इन श्रमिको को पुलिस की मार मिली तो कहीं खाना लेकिन आज श्रमिको को सही व्यवस्था मिलने से वे अपने घर पहुंच पाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!