हड़ताली कर्मचारियों को गिरफ्तार करने का सिलसिला शुरू, एस्मा के तहत हो रही कार्रवाई

Edited By Shivam, Updated: 07 Sep, 2018 04:41 PM

action taken to arrest striking employees

एस्मा को लेकर सरकार पूरी तरह सख्त है। प्रदेश भर में एस्मा लागू होने के बाद भी जो कर्मचारी हड़ताल से नहीं हटे उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यमुना नगर में सीएमओ की शिकायत पर हड़ताल पर बैठे 9 बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 9...

यमुनानगर/पानीपत(सुमित/अनिल): एस्मा को लेकर सरकार पूरी तरह सख्त है। प्रदेश भर में एस्मा लागू होने के बाद भी जो कर्मचारी हड़ताल से नहीं हटे उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यमुना नगर में सीएमओ की शिकायत पर हड़ताल पर बैठे 9 बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 9 कर्मचारियों में से 6 महिलायें और 3 पुरूष शामिल हैं। जिनमें से पुरुष कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए 3 पुरुष कर्मचारियों को आज कोर्ट में पेश करने के बाद  6 महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

PunjabKesari

पुलिस को दी शिकायत में सीएमओ यमुना नगर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये लोग इनके प्रधान बने हुए है और कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसा रहे हैं, काम नही करने दे रहे। आवश्यक कार्य होने से रोक रहे है इसलिए इनके खिलाफ एस्मा के तहत कारवाई की जाए।

PunjabKesari
वहीं पानीपत में पुलिस ने महिला कर्मचारियों से सहित कई हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लिया। हड़ताल पर बैठे बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस ने खदेड़ा वहीं 20 कर्मचारियों को पुलिस ने किया राउंड अप किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!