कार्रवाई : सिविल सर्जन के नाम मंगवाए ऑक्सीजन सिलैंडर, निजी अस्पतालों को बेच रहा एजैंसी संचालक

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Apr, 2021 09:01 AM

action invoked oxygen cylinders in the name of civil surgeons

जिले में ऑक्सीजन सिलैंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए डी.सी. द्वारा गठित टीम ने रविवार देर शाम शहर के हांसी रोड स्थित ऑक्सीजन गैस एजैंसी पर रेड कर बड़ी अनियमितता पकड़ी...

जींद : जिले में ऑक्सीजन सिलैंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए डी.सी. द्वारा गठित टीम ने रविवार देर शाम शहर के हांसी रोड स्थित ऑक्सीजन गैस एजैंसी पर रेड कर बड़ी अनियमितता पकड़ी। एजैंसी संचालक ने सिविल सर्जन जींद के नाम से 55 ऑक्सीजन सिलैंडर मंगवाकर निजी अस्पतालों को बेच दिए। निजी अस्पतालों को सिलैंडर बेचने के लिए सिविल सर्जन से अनुमति भी नहीं ली गई। इन अनियमितताओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. पूनिया ने रोहतक रोड पुलिस चौकी में एजैंसी संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार रविवार देर शाम जींद डिपो के जी.एम. बिजेन्द्र सिंह, जिन्हें डी.सी. ने ऑक्सीजन गैस समेत इस तरह की दूसरी चीजों की कालाबाजारी रोकने वाली टीम का मुखिया बनाया है उन्होंने टीम के साथ शहर के हांसी रोड स्थित विकास एजैंसी पर रेड की। रेड दौरान एजैंसी पर सिविल सर्जन जींद के नाम एक बिल मिला, जो 55 सिलैंडरों का था। सिविल सर्जन को सिलैंडरों की कोई सप्लाई इस एजैंसी ने नहीं की। सिलैंडर निजी अस्पतालों को बेच दिए गए।

बिना अनुमति नहीं बेचे जा सकते सिलैंडर : बिजेन्द्र सिंह
जी.एम. रोडवेज बिजेन्द्र सिंह अनुसार एजैंसी संचालक ने निजी अस्पतालों को सिलैंडर किस रेट पर बेचे, उसके बिल भी नहीं मिले। सिलैंडर सिविल सर्जन की अनुमति के बिना निजी अस्पतालों को नहीं बेचे जा सकते थे। इस मामले में एजैंसी संचालक के खिलाफ पुलिस को धोखाधड़ी और महामारी एक्ट तहत किए दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. पूनिया ने भेजी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!