राहुल के खिलाफ कार्रवाई और कांग्रेस का सत्याग्रह, BJP के खिलाफ जमकर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 26 Mar, 2023 04:24 PM

action against rahul and satyagraha of congress in haryana

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर देशभर में आज कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। प्रदेशभर में आज जिला स्तर पर सत्याग्रह आंदोलन किये जा रहे हैं...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर देशभर में आज कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। प्रदेशभर में आज जिला स्तर पर सत्याग्रह आंदोलन किये जा रहे हैं। इसी क्रम में यमुनानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर जिला सचिवालय के सामने सत्याग्रह शुरू किया। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया गया। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। उनका कहना है कि इस तरह  की कार्रवाईयों से कांग्रेस कमजोर नहीं होगी बल्कि और ताकतवर बनकर उभरेगी।

मंत्री अशोक अरोड़ा की अगुवाई में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कांग्रेस  वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां भी सत्याग्रह पर बैठे। कुरुक्षेत्र के गांधी पार्क में अशोक अरोड़ा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर नमन किया। उसके बाद सभी कांग्रेसी सत्याग्रह पर बैठे। इस दौरान अशोक अरोड़ा ने कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने यह सब खेल रचा है और आने वाले चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी।

PunjabKesari

 

‘देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं’

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज रोहतक में भी सत्याग्रह किया। कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द की है उससे साफ लगता हैं कि राहुल गांधी के बढ़ते वर्चस्व को देखते भाजपा डर गई है। वहीं कांग्रेस नेता सिद्धारत बत्रा का कहना है कि भाजपा अपनी मनमानी कर रही है और राहुल गांधी के बढ़ते वर्चस्व से भाजपा डर गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर भाजपा ने दिखा दिया है कि देश मे लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं। राहुल गांधी संसद में अपनी बात रख रहे थे  क्योंकि भाजपा आरोप लगा रही थी कि विदेशों में राहुल गांधी ने देश को नीचा दिखाया है। वहीं सिद्धार्थ बत्रा ने बताया कि वह एक अधिवक्ता हैं और अधिवक्ता होने के कारण वह कानून को अच्छी तरह से जानते हैं। राहुल गांधी ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे इतनी जल्दी उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाए। वहीं सत्याग्रह पर बैठी कांग्रेस की महिला नेत्रिओं का कहना है कि आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन सरकार का ध्यान उसकी तरफ नहीं है। सिर्फ राहुल गांधी को टारगेट बनाया जा रहा है, क्योंकि आने वाले 2024 के चुनाव में राहुल गांधी का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है।

PunjabKesari

 

मुंह पर काली पट्टियां बांधकर किया विरोध

सिरसा (सतनाम सिंह) : शहर के कांग्रेस भवन में तमाम कांग्रेस नेताओं ने आज सत्यग्रह आंदोलन किया। कोंग्रेस नेताओं ने शांतप्रिय ढंग से मुंह पर काली पट्टियां बांधकर विरोध प्रकट किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंग दास गर्ग ने कहा कि राहुल गाँधी की सदस्य्ता रद्द किये जाने से एक बात तो सिद्ध होती है कि जो नेता भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसकी आवाज दबाने की पूरी कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों में सत्याग्रह आंदोलन चल रहा है। इसी को लेकर सिरसा में भी तमाम नेता सत्यग्रह कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

रघुपति राघव राजा राम का कीर्तन कर किया सत्याग्रह

फरीदाबाद (अनिल राठी) : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में आज फरीदाबाद में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। इस दौरान उन्होंने रघुपति राघव राजा राम का कीर्तन किया और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सत्ताधारी बीजेपी पर आरोपों की बौछार की। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी को कोर्ट में अपील करने के लिए 1 महीने तक का समय है तो फिर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की सरकार को इतनी जल्दी क्या थी। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी गलत नीतियों से लोकतंत्र को कुचलना चाहती है, जिसका कांग्रेसी और आमजन हर स्तर पर विरोध कर रहे हैं। फिलहाल आज का सत्याग्रह शाम 5:00 बजे तक चलेगा।

PunjabKesari

 

हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया मौन सत्याग्रह

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त होने के विरोध में बहादुरगढ़ में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह पर बैठे। बहादुरगढ़ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र जून के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर बीजेपी सरकार का विरोध किया और कार्यकर्ता मौन सत्याग्रह पर बैठ गए। एक दिवसीय मौन सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी सरकार तानाशाही कर रही है। कोर्ट ने भी उन्हें 1 महीने का समय दिया था लेकिन सरकार ने 1 दिन भी नहीं लगाया और राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश राहुल गांधी के साथ हैं इसीलिए आज वे सत्याग्रह पर बैठे हैं और पार्टी कार्यकर्ता संगठित होकर शीर्ष नेतृत्व के हर आदेश का पालन करने के लिए तैयार हैं।

PunjabKesari

 

‘राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई है भाजपा’ 

हिसार (विनोद सैनी) : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस भवन में सत्याग्रह करते हुए अपना रोष जाहिर किया। सत्याग्रह की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. अजय चौधरी ने की। उन्होंने इस पूरे प्रकरण के पीछे भाजपा का हाथ होने व अडानी-अंबानी मामले में राहुल गांधी द्वारा उठाई जा रही आवाज को दबाने की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि पूरा देश सच्चाई जानता है और भाजपा की इस तरह की ओछी राजनीति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पूरे प्रकरण पर कानूनी पहलु रखते हुए हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गई देशव्यापी पैदल यात्रा से देश के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं और कांग्रेस को मिले अपार जनसमर्थन से भाजपा में खलबली मची हुई है। यही कारण है कि भाजपा राहुल गांधी को किसी भी तरीके से रोकने की साजिश रच रही थी और उक्त प्रकरण इसी का नतीजा है।

PunjabKesari

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!