Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Mar, 2018 04:51 PM
आम आदमी पार्टी की हिसार रैली को लेकर लगाए गए होर्डिंग व पोस्टर फाड़ने वालों की वीडियो बनाने वाले ''अाप'' कार्यकर्ता परमजीत सिंह पर आज कुछ अज्ञात लोगों ने एसिड फेंक कर हमला किया है। हालांकि वे बाल-बाल बच गए हैं। इस बात की सूचना के बाद ''आप''...
हिसार(विनोद सैनी): आम आदमी पार्टी की हिसार रैली को लेकर लगाए गए होर्डिंग व पोस्टर फाड़ने वालों की वीडियो बनाने वाले 'अाप' कार्यकर्ता परमजीत सिंह पर आज कुछ अज्ञात लोगों ने एसिड फेंक कर हमला किया है। हालांकि वे बाल-बाल बच गए हैं। इस बात की सूचना के बाद 'आप' कार्यकर्ता मामले पर रिपोर्ट करवाने के लिए सिटी थाने पहुंचे हैं।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की 25 मार्च को हुई रैली से पहले लगे होर्डिंग व पोस्टर फाड़ दिए गए थे। जिसको लेकर आप कार्यकर्ताअों ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस, भाजपा व इनेलो एकजुट हो गए हैं अौर इन्हीं के इशारे पर उनके पोस्टर व होर्डिंग फाड़े गए थे। हालांकि सरकारी विभागों की ओर से भी उन्हें होर्डिंग उतारने की चेतावनी दी गई थी। इन्हीं होर्डिंग को फाड़ने वालों की 'अाप' कार्यकर्ता परमजीत सिंह
ने वीडियो बनाई थी।