पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार रुपए लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लैटर देने का आरोपी

Edited By Isha, Updated: 12 Oct, 2019 12:44 PM

accused of giving fake joining letter after taking 50 thousand rupees by police

सी.आर.एस.यू. यूनिवर्सिटी में डी.सी. रेट पर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ऐंठने के आरोपी हिसार की उमेद विहार कालोनी निवासी अर्जुन सिंह को शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी के कर्मचारियों ने पकड़ लिया.........

जींद (राठी) : सी.आर.एस.यू. यूनिवर्सिटी में डी.सी. रेट पर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ऐंठने के आरोपी हिसार की उमेद विहार कालोनी निवासी अर्जुन सिंह को शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी के कर्मचारियों ने पकड़ लिया और पुलिस को मौके पर बुलाकर उनके हवाले कर दिया। आरोपी पिछले 3 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। शुक्रवार को वह यूनिवर्सिटी परिसर में अन्य पीड़ित युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने के लिए आया हुआ था।

शनिवार को आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस अदालत से आरोपी को रिमांड पर लेकर युवाओं से ली गई राशि और प्रयोग किए गए फर्जी दस्तावेजों को बरामद कर सके।धमतान साहिब गांव निवासी सुनील, बलिंद्र, सुनील, सोनू, कैथल जिले के गांव रोहेड़ा निवासी अनिल कुमार, अजय तथा गांव फूलियां निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि हिसार की उमेद विहार कालोनी निवासी अर्जुन सिंह से एक व्यक्ति ने उनकी जान-पहचान करवाई। अर्जुन सिंह ने उन्हें सी.आर.एस.यू. में डी.सी. रेट पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और कहा कि डी.सी. रेट की नौकरी 50 हजार रुपए में मिल जाएगी।

सुनील कुमार ने कहा कि उन्होंने अर्जुन सिंह को डी.सी. रेट की नौकरी के लिए 50-50 हजार रुपए दे दिए। एक बार बलिंद्र के खाते से डेढ़ लाख अर्जुन के खाते में डाले गए तथा दूसरी बार विकास के खाते से एक लाख अर्जुन सिंह के खाते में डाले थे। उन्होंने साढ़े 3 लाख रुपए अर्जुन सिंह के खाते में डाल दिए। युवकों ने कहा कि अर्जुन सिंह सी.आर.एस.यू. में आता था और कैंटीन में बैठकर उनसे बातचीत की।

इसके बाद वह यूनिवर्सिटी में अंदर गया और सभी को ज्वाइनिंग लैटर थमा दिए थे। जब सभी युवक नौकरी ज्वाइन करने के लिए रजिस्ट्रार के पास गए तो उन्होंने सभी लैटर को फर्जी करार दिया। सदर थाना पुलिस ने युवकों की शिकायत पर अर्जुन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। शुक्रवार को आरोपी अर्जुन सिंह सी.आर.एस.यू. परिसर में आया हुआ था, जिसकी गाड़ी के नंबर की पहचान गेट पर मौजूद सिक्योरिटी कर्मचारियों ने की। इसके बाद इसकी सूचना सिक्योरिटी ऑफिसर को दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!