7 दिन के पुलिस रिमांड पर रजनी के कातिल, पुलिस करेगी हत्या के कारणों का खुलासा(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Jan, 2018 05:59 PM

पंचकूला के सेक्टर-19 से गायब वकील मनमोहन की पत्नी की हत्या हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला अौर उसके जीजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। ये महिला कोई अौर नहीं बल्कि वकील की जानकार मोनिका नामक महिला...

पंचकूला(उमंग श्योराण): पंचकूला के सेक्टर-19 की रहने वाली रजनी नाम की महिला पिछले 10  दिनों से लापता थी और अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने लापता हुई रजनी की हत्या के मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। जिसमें मोनिका नाम की एक महिला और संदीप नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पंचकूला कोर्ट में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस अधिकारी विकास ने बताया कि रिमांड के दौरान हत्या के पीछे की साजिश और महिला का शव बरामद किया जाएगा।  
PunjabKesari
पुलिस के अनुसार मोनिका अौर उसके जीजा संदीप ने वकील की पत्नी रजनी की जान ली थी। पुलिस का कहना है कि रजनी के पति की भूमिका भी जांच की जा रही है। पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोनिका ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि उसी ने रजनी का कत्ल किया है। ये महिला कोई अौर नहीं बल्कि वकील की जानकार मोनिका नामक महिला है। उन्होंने पंचकूला के सेक्टर-23 में गाड़ी में रस्सी से रजनी का गला दबाकर उसकी जान ली है। जिसके बाद रजनी के शव को वहीं पर दबा दिया। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के बाद रजनी का शव कब्जे में लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वकील मनमोहन की पत्नी रजनी 16 जनवरी से लापता थी। जिसकी पुलिस को भी सूचना दी गई। शक के आधार पर पुलिस ने एक जगह खुदाई की थी। खुदाई के दौरान करीब चार फीट की गहराई पर कपड़ों में लिपटी लाश नजर आई थी, लेकिन यह लाश रजनी की नहीं एक डॉग की थी। पुलिस को यह जानकारी एक कबाडी वाले ने दी थी। पुलिस को कोई सुराग नहीं लग रहा था लेकिन मृतका मां ने बताया कि रजनी की अपने पति से लड़ाई भी होती थी। वहीं उन्होंने बताया कि  रजनी के गायब होने और अभी तक न मिलने के मामले में एक महिला का हाथ है। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मोनिका अौर उसके जीजा को गिरफ्तार किया अौर उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!