हनीट्रैप में फंसाकर करती थी ब्लैकमेल, पुलिस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Jan, 2018 06:09 PM

पुलिस ने एक जालसाज महिला अौर एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। महिला बड़े व्यापारियों को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैक मेल करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला अौर पुरुष को लाखों रुपए देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभी एक अौर व्यक्ति फरार चल रहा है। आज...

करनाल(विकास): पुलिस ने एक जालसाज महिला अौर एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। महिला बड़े व्यापारियों को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैक मेल करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला अौर पुरुष को लाखों रुपए देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभी एक अौर व्यक्ति फरार चल रहा है। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। 
PunjabKesari
महिला करनाल की अौर उसका एक साथी झज्जर तो दूसरा रोहतक का रहने वाला है। महिला यूपी के व्यापारी से पानीपत में मिली थी अौर उसने वहां उसके साथ पहले शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद उसने व्यापारी को अगली बार करनाल में आने के लिए कहा। व्यापारी महिला के किराए के घर पर कई बार आया अौर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक बार जब व्यापारी फिर महिला के घर आया तो उसने कहीं जाने का बहाना बनाकर अपनी सहेली के साथ व्यापारी के शारीरिक संबंध बनाते हुए का वीडियो अौर फोटोज को कमरे में लगे मोबाइल से शूट कर लिया। उसके बाद महिला व्यापारी को ब्लैक मेल करने लग गई। महिला ने ब्लैक मेल कर व्यापारी से 20 लाख रुपए की मांग की। महिला ने फैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 
PunjabKesari
जिस पर व्यापारी ने करनाल में रह रहे अपने रिश्तेदार से मिलकर थाना सिविल लाइन पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद व्यापारी ने 6 लाख रुपए पहले देने के बारे में महिला अौर उसके साथी को कहा। वहीं पुलिस ने करनाल के निजी रेस्टोरेंट में महिला अौर उसके साथी को 6 लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया ताकि उनसे अौर भी जानकारी ली जा सके। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!