SCO आवंटन मामले में HCS अधिकारी ने किया सरेंडर, ACB ने दो दिन के रिमांड पर लिया

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Sep, 2026 10:35 PM

acb arrested hsvp official for fraud in allotment of sco

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में संपदा अधिकारी का पद होते हुए सेक्टर-23/23ए की एससीओ साइटों के दोबारा से आवंटन करने के मामले में आरोपी एचसीएस अधिकारी मुकेश कुमार सोलंकी ने अदालत में सरेंडर कर दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में संपदा अधिकारी का पद होते हुए सेक्टर-23/23ए की एससीओ साइटों के दोबारा से आवंटन करने के मामले में आरोपी एचसीएस अधिकारी मुकेश कुमार सोलंकी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। वहां से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर ले लिया। अब आरोपी को सोमवार को मेडिकल कराने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस यह मामला अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत में चल रहा है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

अधिकारी के खिलाफ दो मामले में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसीबी ने 28 नवंबर 2022 को दर्ज किए गए मामले में एचसीएस अधिकारी मुकेश कुमार सोलंकी ने वर्ष 2018 में एससीओ नंबर आठ और 30 के आवंटन रद होने पर 1997 की मूल्य पर ही आवंटित कर दिया। जांच के दौरान वशिष्ठ कुमार गोयल के बयान का अदालत में उल्लेख किया गया, जिसमें सोलंकी को दो लाख रुपये देने का आरोप है।

 

26 मई 2023 को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वेद प्रकाश सिरोही की अदालत ने सोलंकी की अग्रिम जमानत खारिज करते हुए मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की आवश्यकता बताई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने पांच मार्च 2023 को दर्ज किए गए मामले में सेक्टर-23/23ए स्थित एससीओ नंबर 13 के दोबारा आवंटन से संबंधित है। इस एससीओ को भी पुराने रेट पर ही आवंटित कर दिया था। । सोलंकी को 26 नवंबर 2018 को निलंबित किया गया था। उस समय वह एचएसवीपी के संपदा अधिकारी और नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त थे। सात जून 2023 को हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दी थी, जिसे 20 मार्च 2024 को खारिज कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!