Edited By Shivam, Updated: 30 Jun, 2020 10:59 PM
भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। हरियाणा में पुलिस कर्मचारी व चौकी तक भी सुरक्षित नहीं है। जनता समझ सकती है कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन की क्या सुरक्षा होगी। यह बात इनैलो के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने...
पानीपत (खर्ब): भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। हरियाणा में पुलिस कर्मचारी व चौकी तक भी सुरक्षित नहीं है। जनता समझ सकती है कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आमजन की क्या सुरक्षा होगी। यह बात इनैलो के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा यू.पी एकता मंच के अध्यक्ष रणबीर देशवाल द्वारा इनैलो में शामिल होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान रणबीर देशवाल व कार्यकत्र्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी व अभय सिंह चौटाला ने इनैलो का पटका पहनाकर इनैलो में शामिल करने की घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा आज नशे के मामले में पंजाब को पीछे छोड़ चुका है। लॉकडाउन के दौरान सत्ता से जुड़े लोगों के संरक्षण में शराब माफिया ऊभर कर सामने आया है। नशे की वजह से आने वाली युवा पीढिय़ों को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में इनैलो-बसपा की सरकार बनना तय था। दुष्यंत चौटाला का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि भाजपा ने साजिश के तहत इनैलो में स्वार्थी किस्म के लोगों को बरगलाकर इनैलो को कमजोर किया।
चौटाला ने कहा कि लोग फिर से भाजपा व कंाग्रेस मुक्त हरियाणा देखना चाहते हैं। इस मौके पर रणबीर देशवाल ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ इनैलो में फिर से शामिल हो रहे हैं। जो भी आदेश पार्टी देगी, उसे पूरा किया जाएगा। इनैलो में शामिल होने वालों में राजकुमार प्रजापत, सुनील रोहिला, सितम पाल राठी, बीरसैन रोहिला, इलयाश शैफी, मोहन मुनीम, रूबी तोमर, मीनाक्षी रोहिला, सुरेश लाला व सोहन लाल बाल्याण आदि शामिल रहे। इसके अलावा कपिल बुद्धिराजा भी इनैलो में शामिल हो गए जो काफी समय से भाजपा के लिए काम कर रहे थे।